देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव 2025 के नतीजे घोषित हो गए हैं। प्रदेश की सबसे बड़ी बार एसोसिएशन के इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार कुल 3385 मतदाताओं में से 2765 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत 81.7% दर्ज किया गया।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल ने जीत दर्ज की, जबकि राजबीर सिंह बिष्ट को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी उम्मीदवारों ने कड़े मुकाबले के बाद जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम: कौन किस पद पर विजयी रहा?
- अध्यक्ष – मनमोहन कंडवाल
- सचिव – राजबीर सिंह बिष्ट
- उपाध्यक्ष (सामान्य) – भानु प्रताप सिसौदिया
- उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित) – सीमा चड्ढा
- सह-सचिव – कपिल अरोड़ा
- पुस्तकालय अध्यक्ष – सुभाष परमार
- कोषाध्यक्ष/संप्रेषण – ललित भंडारी (निर्विरोध)
गौरतलब है कि इस वर्ष कुल 12 पदों के लिए चुनाव होने थे, लेकिन पुस्तकालयाध्यक्ष के पद पर ललित भंडारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, जिसके चलते मतदान केवल 11 पदों के लिए हुआ।
देहरादून बार एसोसिएशन के इस चुनाव ने एक बार फिर यह साबित किया कि अधिवक्ता समाज अपने नेतृत्व के चयन में जागरूक और सक्रिय भूमिका निभा रहा है।