Demo

लोग घायलों को निजी वाहन से देवाल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जबकि मृतक के शव को 108 की मदद से रास्ता बंद होने के कारण थराली की जगह देवाल ले जाया गया।

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी बड़ी। बुधवार शाम को देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन हो गया। इस दौरान एक दोपहिया वाहन पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:– उत्‍तराखंड के कुछ सीमांत जिले में बरसात का कहर, टूटा पहाड़ रौंगती नाले के पास, 130 एमएम बारिश से दहला बेरीनाग; आदि कैलाश के यात्री फंसे

सूचना पर थराली पुलिस मौके पहुंची। तब तक लोग घायलों को निजी वाहन से देवाल स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जबकि मृतक के शव को 108 की मदद से रास्ता बंद होने के कारण थराली की जगह देवाल ले जाया गया।

Share.
Leave A Reply