उत्तराखंड के अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार ने मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर योजना को 2027 तक बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे राज्य के लगभग 1.84 लाख अंत्योदय परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत, प्रत्येक अंत्योदय कार्डधारक परिवार को प्रति वर्ष 3 मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।।

2022 में किए गए वादे का विस्तार

भाजपा सरकार ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। मुख्यमंत्री धामी ने इस वादे को 2022-23 में लागू करते हुए, प्रत्येक अंत्योदय राशन कार्डधारक को तीन मुफ्त सिलेंडर देने की योजना शुरू की थी। हालांकि, यह योजना 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गई थी, लेकिन अब इसे 2027 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट की प्रतीक्षा

खाद्य मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में हाल ही में हुई विभागीय समीक्षा बैठक में इस योजना के लिए बजट जारी करने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अभी तक इस योजना का बजट आवंटित नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह योजना महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और उनकी सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढें- देहरादून में नो पार्किंग के खिलाफ सख्त अभियान: नो पार्किंग जोन में वाहन उठाने के लिए 20 रूटों पर क्रेन तैनात

Share.
Leave A Reply