अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा उत्तराखंड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया रोडमैप उजागर

On: February 9, 2026 11:27 AM
Follow Us:

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय बजट को 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक मजबूत कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट विशेष रूप से पहाड़ी राज्यों के लिए विकास के नए रास्ते खोलेगा और उत्तराखंड को पर्यटन एवं कृषि के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा।
उत्तराखंड बनेगा मेडिकल, मैरिज और धार्मिक पर्यटन का बड़ा केंद्र
नगर निगम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट के अनुरूप राज्य के आगामी बजट का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके तहत उत्तराखंड को मेडिकल टूरिज्म, मैरिज डेस्टिनेशन, ट्रेकिंग और धार्मिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट से पर्यटन को गति मिलेगी, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में महिला हाट खोले जाएंगे। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों को बेचने का प्लेटफॉर्म मिलेगा और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
कृषि में मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट को मिलेगा बढ़ावा
कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि राज्य में कृषि के घटते रकबे के बावजूद उत्पादकता में वृद्धि हुई है। आने वाले समय में मिलेट्स, कीवी और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन फसलों को जंगली जानवरों से नुकसान नहीं होता, जिससे किसानों को राहत मिलेगी। भविष्य में उत्तराखंड को “कीवी प्रदेश” के रूप में विकसित करने की योजना है।
बंजर भूमि पर क्लस्टर आधारित खेती की योजना
उन्होंने बताया कि राज्य में बंजर पड़ी जमीनों का डाटा एकत्र किया जा रहा है। जल्द ही इन जमीनों पर क्लस्टर आधारित खेती शुरू की जाएगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।
जंगली जानवरों से फसल नुकसान पर ठोस योजना का अभाव
हालांकि मंत्री ने उत्पादकता बढ़ने की बात कही, लेकिन जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान और खेती को बचाने के लिए किसी ठोस योजना पर स्पष्ट जानकारी नहीं दी।
पालीहाउस घोटाले पर कार्रवाई जारी
पालीहाउस मामले में हो रही अनियमितताओं पर कृषि मंत्री ने कहा कि पूर्व में निदेशक बवेजा को हटाया जा चुका है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पात्र काश्तकारों को पालीहाउस आवंटित कर दिए जाएंगे। साथ ही मालियों की तैनाती पर भी विचार किया जा रहा है।
जीराम जी योजना में बढ़ा बजट, मजदूरी पर टॉप-अप का विचार
कृषि मंत्री ने बताया कि जीराम जी योजना का बजट बढ़ाया गया है और कार्यदिवसों की संख्या भी बढ़ाई गई है। कम मजदूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मजदूरों को अतिरिक्त टॉप-अप देने पर विचार कर रही है, ताकि उनकी आमदनी में इजाफा हो सके।
राज्य को क्या मिला, सवाल पर टला जवाब
पत्रकारों द्वारा राज्य को केंद्रीय बजट से क्या मिला, इस सवाल पर मंत्री ने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए कहा कि राज्य का बजट अभी आना है और केंद्रीय बजट के अनुरूप ही राज्य का बजट तैयार किया जाएगा। उसी में राज्य के विकास का पूरा खाका दिखाई देगा।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
कृषि मंत्री ने दावा किया कि केंद्रीय बजट से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की समस्याएं दूर होंगी। साथ ही बागेश्वर-टनकपुर रेल मार्ग पर तेजी से काम होगा और प्रदेश में 500 नए अमृत सरोवर भी तैयार किए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

Leave a Comment