अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand Weather Alert: तूफान-बिजली-बारिश का खतरा, अगले 3 घंटे इन जिलों में रहे सावधान

On: June 3, 2025 11:08 AM
Follow Us:

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार, 03 जून 2025 को तीव्र मौसम परिवर्तन की चेतावनी जारी की है। अलर्ट के अनुसार अगले तीन घंटों के भीतर यानी दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक, प्रदेश के कुछ जिलों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर न निकलें।

इन जिलों में है अलर्ट:

चमोली: सोनप्रयाग, पिपलकोटी, रुद्रनाथ

देहरादून: मसूरी

पौड़ी गढ़वाल: श्रीनगर, खिर्सू, थलीसैंण, पैठाणी

रुद्रप्रयाग: कर्णप्रयाग, तुंगनाथ, चोपता

टिहरी गढ़वाल: धनोल्टी, चंबा, सकीना रेंज, भाली

उत्तरकाशी: जानकी चट्टी, बरकोट, भटवारी, चिन्यालीसौड़, मनेरी

मौसम अलर्ट की प्रमुख बातें:

प्रभावी समय: 03 जून 2025, दोपहर 3:00 बजे से

समाप्ति समय: 03 जून 2025, शाम 6:00 बजे तक

संभावित असर: बिजली गिरना, तेज वर्षा, आंधी और तेज हवाएं

मौसम विभाग की इस चेतावनी के मद्देनज़र स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क हो गई हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम से संबंधित ताज़ा जानकारी पर नज़र रखें और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी प्रशासनिक इकाई से संपर्क करें।

यह भी पढें- देहरादून :रिटायरमेंट से चंद घंटे पहले गया वीर सपूत, तिरंगे में लिपटा लौटा घर — हवलदार दिनेश चंद्र ममगाईं को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment