अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड :आईजी का भतीजा बताकर किया हंगामा: पार्किंग रोकने पर पुलिस से भिड़ा युवक, वर्दी तक पकड़ने की कोशिश

On: June 13, 2025 11:14 AM
Follow Us:

अल्मोड़ा ज़िले के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम की ओर जा रहे एक युवक ने गुरुवार सुबह आरतोला में जमकर हंगामा किया। युवक अपनी ताई, मां और बुआ के साथ कार से मंदिर दर्शन को जा रहा था, लेकिन रास्ते में नियमानुसार लगाए गए बैरियर पर पुलिस और पीएसी के जवानों ने उसे रोककर वाहन को पार्किंग में लगाने को कहा।

पुलिसकर्मियों की बात सुनते ही युवक आगबबूला हो गया। उसने न सिर्फ गाड़ी आगे बढ़ाने की कोशिश की बल्कि खुद को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) का भतीजा बताते हुए पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कराने की खुलेआम धमकी देने लगा।

मौके पर मौजूद जवानों ने जब उसे दोबारा पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए कहा, तो वह हाथापाई पर उतर आया। युवक ने एक पीएसी जवान से धक्का-मुक्की की और गालीगलौज करते हुए उसकी वर्दी तक पकड़ने की कोशिश की।

मामले की पुष्टि करते हुए चौकी प्रभारी आरतोला बीजी गोस्वामी ने बताया कि हंगामा करने वाले युवक को बाद में समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया और उसका वाहन आरतोला पार्किंग में खड़ा करवा दिया गया।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि युवक परिवार के साथ जागेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था। उसने तेज रफ्तार से वाहन मंदिर की ओर बढ़ाया, जिसे सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते रोक दिया।

सीओ ने कहा कि जागेश्वर धाम में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि नियमों का पालन करें और पुलिस प्रशासन को शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाते श्रद्धालु और पंजीकरण केंद्र का दृश्य।

चारधाम यात्रा 2026: आज से ऑनलाइन पंजीकरण का शंखनाद, जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया और ऑफलाइन सुविधा की तारीख

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

Leave a Comment