उत्तराखंड सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए देहरादून और नैनीताल स्थित राजभवन का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ कर दिया है। नाम परिवर्तन को औपचारिक रूप देने के लिए राजभवन सचिवालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इस निर्णय को राज्य में जनसहभागिता और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। नए नाम लोक भवन का उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली को जनता के और करीब लाना तथा प्रशासनिक संस्थानों की पहचान में आधुनिकता व पारदर्शिता को बढ़ावा देना है।
देहरादून और नैनीताल दोनों जगहों पर अब सभी आधिकारिक दस्तावेज, कार्यक्रम और पहचान इसी नए नाम लोक भवन के अंतर्गत दर्ज किए जाएंगे। इसके साथ ही यह बदलाव भविष्य में राज्य की प्रशासनिक पहचान में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में माना जा रहा है।
उत्तराखंड: देहरादून और नैनीताल के राजभवन का नाम बदला, अब ‘लोक भवन’ कहलाएग
On: December 1, 2025 1:31 PM








