अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand News: ब्लैक फिल्म लगाकर चल रहा दरोगा और दो हूटर वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने पकड़ा, सख्त कार्रवाई

On: November 27, 2025 9:51 AM
Follow Us:

दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। इसी क्रम में रामपुर बॉर्डर पर मंगलवार देर शाम बड़े स्तर पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई हैरान करने वाले मामले सामने आए।
कड़ी चेकिंग के बीच उत्तरप्रदेश के एक दरोगा को पुलिस ने उस वक्त रोक लिया, जब वह नियमों की उल्लंघन करते हुए अपनी कार में गहरी ब्लैक फिल्म लगाकर चला रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत दरोगा को वाहन किनारे लगवाया और नियमों का हवाला देते हुए कार से ब्लैक फिल्म उतरवाई। माफी मांगने के बाद उसे आवश्यक कार्रवाई पूरी करके आगे जाने दिया गया।
इसी बीच एक और बड़ा मामला सामने आया, जब उत्तरप्रदेश का एक बीजेपी नेता अपनी कार में दो हूटर लगाकर बेधड़क घूमता पाया गया। पुलिस ने उसकी गाड़ी भी रोकी और बिना देरी दोनों हूटर उतरवा दिए। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के उपकरण लगाना स्पष्ट रूप से यातायात और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन है।
चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार से तलवार भी बरामद हुई, जिसके बाद संबंधित चालक के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की गई।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि यूपी व नेपाल सीमाओं पर सख्त चौकसी बरती जा रही है और बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है। सीओ प्रशांत कुमार की अगुवाई में की गई इस जांच में पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने पर 30 से अधिक वाहनों के चालान भी काटे।
इस सघन अभियान का मकसद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाना रहा। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Kuldeep Yadav Haldi ceremony in Mussoorie with Rinku Singh

कुलदीप यादव की ‘हल्दी’: मसूरी में सजी चाइनामैन गेंदबाज की महफिल, रिंकू सिंह संग पहुँचे कई दिग्गज सितारे

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और लकड़ी के चूल्हे पर बनता खाना।

उत्तराखंड में ‘रसोई गैस’ का संकट: शादियों के मेन्यू में कटौती, कैटरिंग महंगी और लकड़ी के चूल्हों की वापसी

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पच्चीसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो घायल, एक अब भी लापता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

देहरादून में दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का दृश्य, जहाँ व्यापारी कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत पर चर्चा कर रहे हैं। टेबल पर लाल रंग के कमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हैं और बैकग्राउंड में व्यापार मंडल का बैनर लगा है

देहरादून में कमर्शियल गैस सिलेंडर का हाहाकार: होटल और रेस्टोरेंट कारोबार ठप होने की कगार पर, व्यापारियों ने दी चेतावनी

Leave a Comment