अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड में फिर बरपा बारिश का कहर: चमोली में बादल फटने से तबाही, 10 लापता, कई घर जमींदोज

On: September 18, 2025 4:31 AM
Follow Us:

उत्तराखंड में बारिश का कहर एक बार फिर लोगों पर भारी पड़ गया है। बुधवार देर रात चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में बादल फटने की घटना ने तबाही मचा दी। फाली, कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा गांवों के ऊपर पहाड़ी पर हुई इस आपदा के बाद चारों ओर हाहाकार मचा है।

फाली गांव में भारी मलबा आने से छह मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए, जबकि 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत की बात यह रही कि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इलाके में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई हैं।

नदी-नालों में उफान, दर्जनों परिवार प्रभावित

भीषण बारिश के कारण नदियों और नालों में उफान आ गया। मलबे और पानी की चपेट में आकर कई घर प्रभावित हुए। क्षेत्र में संपर्क मार्ग बह जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। सैकड़ों परिवार खतरे में हैं।

देहरादून के रायवाला इलाके में भी हालात गंभीर हैं। यहां 200 से अधिक परिवार पानी से घिर गए, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए एसडीआरएफ की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं, मसूरी जाने पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है। कोठालगेट से आगे किसी को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

स्वास्थ्य और राहत दल मौके पर

नंदप्रयाग में एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है, जबकि एनडीआरएफ की टीम भी गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना हो गई है। सीएमओ कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई कि मेडिकल टीम और तीन 108 एंबुलेंस भी मौके पर भेज दी गई हैं।

नंदानगर तहसील के धुर्मा गांव में पांच भवन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। हालांकि यहां जनहानि की खबर नहीं है। मोक्ष नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है।

जिलाधिकारी का बयान

चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने एएनआई से बातचीत में बताया कि नंदानगर घाट क्षेत्र में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कुंतरी लांगा फली वार्ड में छह घर मलबे में समा गए।

तहसील घाट नंदानगर में अतिवृष्टि से कुल 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। इनमें कुंतरी लांगा फली से आठ और धुरमा गांव से दो लोग शामिल हैं।

लापता लोगों की सूची

ग्राम कुंतरी लांगा फली से लापता:

कुंवर सिंह (42), पुत्र बलवंत सिंह

कांता देवी (38), पत्नी कुंवर सिंह

विकास (10), पुत्र कुंवर सिंह

विशाल (09), पुत्र कुंवर सिंह

नरेंद्र सिंह (40), पुत्र कुताल सिंह

जगदंबा प्रसाद (70), पुत्र ख्याली राम

भागा देवी (65), पत्नी जगदंबा प्रसाद

देवेश्वरी देवी (65), पत्नी दिलबर सिंह

ग्राम धुरमा से लापता:

गुमान सिंह (75), पुत्र चंद्र सिंह

ममता देवी (38), पत्नी विक्रम सिंह

स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुटी हैं।

यह भी पढें- उत्तराखंड : पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान, मैदानी इलाकों में बनी रहेगी राहत, 23 सितंबर तक ऐसा रहेगा हालात

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment