अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल; डंपर से टक्कर की आशंका

On: June 9, 2025 8:04 AM
Follow Us:

किच्छा। उधमसिंह नगर जनपद के किच्छा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा रविवार देर रात उस वक्त हुआ, जब तीनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, भंगा गांव निवासी अर्जुन (18), प्रजव्वल उर्फ कृष्णा (19) और जतिन पुलभट्टा थाना क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सिरोली कला क्षेत्र में शर्मा ढाबे के पास हाईवे पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी किच्छा ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया, जबकि कृष्णा और जतिन की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कृष्णा ने भी दम तोड़ दिया। जतिन की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है। वहीं, ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि यह हादसा किसी तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढें- उत्तराखंड में काम के बहाने बुलाकर किया अपहरण, फिरौती के लिए बनाया बंधक; गर्म चाकू से दी गई दरिंदगी की सजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment