अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Uttarakhand:मोबाइल नंबर देने से किया इंकार, युवक ने युवती के सिर पर तमंचे की बट से किया हमला

On: October 10, 2025 10:57 AM
Follow Us:

रुद्रपुर में एक युवती से मोबाइल नंबर मांगने पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने उस पर हमला कर दिया। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर तमंचे की बट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जबकि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, मामला ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोदीपुरम कॉलोनी का है। पीड़िता अंजली कुमारी ने बताया कि 16 सितंबर को वह अपने घर के गेट पर बच्चे के साथ खेल रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला संजू वहां पहुंचा और उससे मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती ने जब उसका प्रस्ताव ठुकराया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसने तमंचे की बट से अंजली के सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी धमकी देकर भाग गया। घायल अंजली को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी संजू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बागेश्वर के कपकोट में बोलेरो हादसा, मुनार बावे बैंड के पास खाई में गिरी गाड़ी का रेस्क्यू ऑपरेशन

बागेश्वर: कपकोट में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत; पांच घायल

Kuldeep Yadav Haldi ceremony in Mussoorie with Rinku Singh

कुलदीप यादव की ‘हल्दी’: मसूरी में सजी चाइनामैन गेंदबाज की महफिल, रिंकू सिंह संग पहुँचे कई दिग्गज सितारे

उत्तराखंड में व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और लकड़ी के चूल्हे पर बनता खाना।

उत्तराखंड में ‘रसोई गैस’ का संकट: शादियों के मेन्यू में कटौती, कैटरिंग महंगी और लकड़ी के चूल्हों की वापसी

अल्मोड़ा: सोमेश्वर के पच्चीसी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो घायल, एक अब भी लापता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा में पोडियम पर खड़े होकर दृढ़ता से भाषण देते हुए, पीछे सरकारी लोगो और अन्य विधायक बैठे हैं।

मदरसों की आड़ में ‘आतंक की फैक्ट्री’ बर्दाश्त नहीं, देवभूमि में राष्ट्र विरोधियों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम धामी

देहरादून गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए कतार में खड़े लोग।

देहरादून में गहराया LPG संकट: पश्चिम एशिया की जंग की आंच दून की रसोई तक, बुकिंग ठप, गोदामों पर उमड़ी भीड़

Leave a Comment