अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: खटीमा में प्रॉपर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौत से मचा हड़कंप

On: January 20, 2026 4:01 PM
Follow Us:

उत्तराखंड के खटीमा क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खटीमा में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का शव सुजिया गांव में नहर की पटरी से लगे नाले के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पूरे नगर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान कंजाबाग रोड निवासी 60 वर्षीय जशोधर भट्ट पुत्र प्रेम बल्लभ भट्ट के रूप में हुई है। जशोधर भट्ट प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते थे और कंजाबाग क्षेत्र में “प्रेमजी” नाम से एक अस्पताल भी संचालित करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह घर से बाइक पर सवार होकर अपने ऑफिस जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटे।

कुछ समय बाद सुजिया गांव में नहर किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर देखने पर शव के पास एक बाइक खड़ी थी और मृतक की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी वहीं पड़ी हुई थी। आसपास बकरी चरा रहे एक व्यक्ति ने शव को देखा और इसकी जानकारी ग्राम प्रधान मंजू राना को दी। प्रधान ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही एसआई किशोर पंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। इसी दौरान मृतक की जेब में रखा मोबाइल फोन लगातार बज रहा था। एसआई पंत ने फोन रिसीव किया, तो कॉल मृतक के बेटे गौरव भट्ट की थी। बातचीत के बाद शव की शिनाख्त जशोधर भट्ट के रूप में हुई।

इसके बाद मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत, कोतवाल विजेंद्र शाह और एसएसआई ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की बैरिकेटिंग कर दी और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू की गई।

सीओ विमल रावत ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए रुद्रपुर से फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और आत्महत्या के पीछे की वजह की गहन जांच की जा रही है।

इस घटना में जशोधर भट्ट अपने पीछे पत्नी, बेटे गौरव भट्ट और बेटी बबीता भट्ट को छोड़ गए हैं। उनका बेटा पेशे से दंत चिकित्सक है, जबकि बेटी दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। घटना की खबर फैलते ही परिजन, परिचित और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

Leave a Comment