अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तराखंड: भाजपा नेता के घर के आंगन तक पहुंचा गुलदार, पालतू कुत्ते पर हमला कर उतारा मौत के घाट

On: January 22, 2026 6:27 AM
Follow Us:

रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर क्षेत्र में जंगल से सटे गांवों में गुलदारों की बढ़ती आवाजाही ग्रामीणों के लिए लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। ताजा मामला छोई गांव से सामने आया है, जहां एक गुलदार ने रात के समय भाजपा नेता के घर में घुसकर पालतू कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले छोई गांव में 19 जनवरी की रात गुलदार ने पूर्व ग्राम प्रधान भगवती जोशी और भाजपा कार्यकर्ता हेम जोशी के पालतू कुत्ते को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि गुलदार दबे पांव घर के आंगन में दाखिल होता है और कुत्ते पर झपट्टा मार देता है।

गुलदार ने कुत्ते की गर्दन दबोचकर उसे मार डाला और बाद में जबड़ों में दबाकर घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इस घटना से परिवार और गांव के लोग दहशत में हैं। पीड़ित परिवार ने वन विभाग से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और गुलदार की आवाजाही रोकने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि रामनगर वन क्षेत्र से सटे गांवों में गुलदार अक्सर गन्ने के खेतों, बाग-बगीचों और आबादी वाले इलाकों में घूमते देखे जा रहे हैं। गुलदारों द्वारा पालतू कुत्तों को आसान शिकार बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। कई बार घरों के बाहर टहलते गुलदारों की तस्वीरें और वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी हैं।

यह पहली घटना नहीं है। बीते वर्ष छोई गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवी दत्त दानी के होम स्टे में भी गुलदार को पर्यटकों के कमरे के बाहर टहलते देखा गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग से ठोस कदम उठाने और आबादी क्षेत्रों में गुलदारों के प्रवेश को रोकने की मांग तेज कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment