अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तरकाशी धरासू-महरगांव मार्ग में भीषण सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक महिला की मौत, छह लोग घायल

On: June 6, 2025 10:33 AM
Follow Us:

उत्तरकाशी ज़िले के धरासू-महरगांव मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सात लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार कार में चार बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग, स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत व बचाव अभियान शुरू किया गया।

खाई में गिरे घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों को चिन्यालीसौड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों के इलाज के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment