Demo

परिवार के साथ साथ बच्चे भी दर्शन के लिए धामों में पहुंच रहे हैं। अब तक 66 हजार से अधिक बच्चे दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम यात्रा करने के लिए बुजुर्गों व युवाओं के साथ ही साथ बच्चों में भी उत्साह है। इसकी तस्दीक दर्शन करने वाले बच्चों के आंकड़े कर रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा में 66 हजार से अधिक बच्चे दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक 33,825 बच्चों ने बदरीनाथ धाम में दर्शन किए।

हर साल चारधाम यात्रा तीर्थयात्रियों की संख्या में नया रिकॉर्ड बना रही है। किसी समय बुजुर्ग श्रद्धालु ही चारधाम यात्रा पर आते थे , परन्तु अब बुजुर्गों के अलावा युवाओं और बच्चों में भी बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उत्साह है।

चारधामों में दर्शन करने वाले बच्चों की संख्या कुछ इस प्रकार है।बदरीनाथ      में  33,825 बच्चे केदारनाथ  में 15,000 बच्चे यमुनोत्री    में     9,735 बच्चे गंगोत्री  में    7,593 बच्चे

यह भी पढ़े:- NEWS Big breaking :- गुड़गांव से आया व्यक्ति नहाते हुए बहा हरिद्वार-सप्तऋषि परमार्थ घाट पर, खोजबीन हुई शुरू

परिवार के साथ बच्चे भी दर्शन के लिए धामों में रोज पहुंच रहे हैं। अब तक 66 हजार से अधिक बच्चे दर्शन कर चुके हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बदरीनाथ धाम में 33,825, केदारनाथ धाम में 15,000, यमुनोत्री में 97,35 और गंगोत्री में 75,93 बच्चों ने दर्शन किए। 10 मई से शुरू हुई यात्रा में अब तक 24 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए है।

Share.
Leave A Reply