अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

Ukraine-Russia War पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे कर सकते हैं लोगों की मदद

On: February 25, 2022 8:01 AM
Follow Us:

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने रूसी सेना के यूक्रेन पर मिसाइल हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रियंका ने इस बाबत शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस के पोस्ट में एक वीडियो भी है, जिसमें यूक्रेन में क्या हालात हैं और लोगों के मन में इस वक्त क्या चल रहा है यह सब दिखा रहा है. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि इस भयावह स्थिति में यूक्रेन के लोगों की जान कैसे बचाई जा सकती है. गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी से यूक्रेन पर हमला शुरू कर दिया है और राजधानी कीव समेत कई इलाकों पर मिसाइल बरसानी शुरू कर दी है.

प्रियंका चोपड़ा ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूक्रेन में तहस-नहस होती जिंदगी का एक मार्मिक वीडियो शेयर कर लिखा है, ‘यूक्रेन में सामने आ रहे हालात भयावह हैं. बेकसूर लोग अपने और अपने प्रियजनों के जीवन के लिए डर के साए में जी रहे हैं, जबकि तत्काल भविष्य की अनिश्चितता को नेविगेट करने की कोशिश कर रहे हैं’.

यह भी पढ़े – प्रेमिका से निकाह का वादा कर 3 दिन पहले दूसरी से कर ली शादी, युवती का थाने में हंगामा

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘यह समझना मुश्किल है कि आधुनिक दुनिया में इतनी भयावह स्थिति तक कैसे बढ़ गई, लेकिन यह एक परिणामी क्षण है, जो दुनिया भर में गूंजने वाला है, इस युद्ध में बेगुनाह जिंदगियां रह रही हैं. वे बिल्कुल आपके और मेरे जैसे हैं, यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के तरीके के बारे में मेरे बायो में लिंक पर अधिक जानकारी दी गई है’.

बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में सरोगेसी से एक बच्चे की मां बनी हैं. इस वक्त वह अमेरिका में अपनी ससुराल में मदरहुड को इन्जॉय कर रही हैं.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा नोरा फतेही और संजय दत्त को समन - सरके चुनर गाना विवाद

‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ा विवाद: अश्लीलता के आरोपों में नोरा फतेही और संजय दत्त को NCW का समन; जानें पूरा मामला

एक घने जंगल के सेट पर फिल्म की शूटिंग का दृश्य, जहाँ उत्तराखंड की अभिनेत्री और डांसर प्रियंका खंतवाल एक सुंदर पारंपरिक नृत्य मुद्रा में हैं। बैकग्राउंड में बाघ की खाल जैसी वेशभूषा पहने बैकग्राउंड डांसर्स हैं और सामने की ओर मूवी कैमरा, लाइट और क्रू मेंबर फिल्मिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवभूमि की बेटी का टॉलीवुड में डंका: प्रियंका खंतवाल का ‘वाइल्ड टाइगर सफारी’ गाना हुआ वायरल, साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने को तैयार

रश्मिका-विजय की शादी ने रचा इतिहास: सोशल मीडिया पर टूटा अनुष्का-विराट और आलिया-रणबीर का रिकॉर्ड, फैंस के बीच जबरदस्त दीवानगी

सलीम खान की तबीयत गंभीर: 90 साल के बॉलीवुड लेखक को अस्पताल में भर्ती, सलमान खान पहुंचे मिलने

राजपाल यादव को अंतरिम जमानत: दिल्ली हाई कोर्ट की शर्त के बाद मिली राहत

OTT पर नई कहानी लेकर आ रहीं आलिया भट्ट, ‘Don’t Be Shy’ का हुआ ऐलान

Leave a Comment