अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

On: September 9, 2025 7:26 AM
Follow Us:

देहरादून। आरएसएस के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के 24 वर्षीय बेटे सजल जोशी ने खुद को चाकू से घायल कर आत्महत्या कर ली। सजल की हालत गंभीर थी, परिजन उसे तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सजल ने अपनी बीमारियों से परेशान होकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने खुदकुशी की बात कही थी।

हीरानगर का रहने वाला सजल बीबीए की पढ़ाई कर चुका था और टेनिस टेबल में अच्छा खिलाड़ी भी माना जाता था। उसके पिता राहुल जोशी आरएसएस के जिला कार्यवाह और एक प्रतिष्ठित कारोबारी हैं, जबकि उसकी मां गढ़वाल के गोपेश्वर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सजल अपने कमरे में था, जहां उसने वीडियो बनाकर यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इसके बाद चाकू से गला रेत लिया। परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मौके पर जुटे भाजपा और संघ के लोग तथा अन्य रिश्तेदारों में शोक की लहर फैल गई। मोर्चरी में भीड़ इकट्ठी हो गई थी। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। परिजनों की हालत बेहद दुखद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

UP: टेलीग्राम पर बच्चियों के अश्लील वीडियो की ऑनलाइन बिक्री, मेरठ के अमित जैन की तलाश में तीन राज्यों की पुलिस

गंगा तटबंध कटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे अवरुद्ध, पानी गांवों की तरफ तेजी से बढ़ा; बिजनौर के आधे इलाके में बाढ़ का खतरा

भारी बारिश की आशंका, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – देखें आज का मौसम अपडेट

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का डबल गिफ्ट: 3 दिन मुफ्त यात्रा और साथ में सहयात्री भी फ्री

उत्तराखंड और यूपी के बीच अवशेष परिसंपत्तियों पर जल्द होगी उच्चस्तरीय बैठक, सीएम धामी करेंगे योगी से मुलाकात

अयोध्या में जुड़ा नया स्वर्णिम अध्याय: राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में सम्पन्न

Leave a Comment