अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

उत्तर प्रदेश नंबर की पिकअप से बरामद दो शव, भिकियासैंण में मचा हड़कंप, इलाके की घेराबंदी कर जांच में जुटी पुलिस

On: January 19, 2026 2:31 PM
Follow Us:

भिकियासैंण क्षेत्र के जैनल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक उत्तर प्रदेश नंबर की पिकअप वाहन के भीतर दो शव बरामद किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर जैनल क्षेत्र में उक्त पिकअप वाहन दिनभर खड़ी रही। शाम के समय जब स्थानीय लोगों की नजर वाहन के अंदर पड़ी संदिग्ध वस्तुओं पर पड़ी तो उन्होंने झांककर देखा, जहां दो शव पड़े हुए थे। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना भिकियासैंण पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की तह तक जाने की कार्रवाई तेज कर दी है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि शवों को यहां किस उद्देश्य से छोड़ा गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पिकअप वाहन किसके नाम पर पंजीकृत है, वाहन कब और कहां से यहां पहुंचा तथा इस घटना के पीछे क्या कारण हो सकते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाए जाने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही शवों की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद से पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment