अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक-युवती की मौत

On: January 15, 2026 8:31 AM
Follow Us:

हरिद्वार जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर तिरछे पुल के पास हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनखल निवासी अक्षत (22) और श्रद्धा जोशी (20) बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे स्कूटी से हरिद्वार से श्यामपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे तिरछे पुल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और कंटेनर उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती क्षेत्र के एक कॉलेज में छात्र-छात्रा थे, जिनकी असामयिक मौत से परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

दुर्घटना के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सिंगल रोड होने के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकलवाया, जिसके बाद काफी देर से यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार कंटेनर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए 500 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा करते हुए और बैकग्राउंड में कुंभ मेले का दृश्य।

हरिद्वार कुंभ 2027: केंद्र से मिले 500 करोड़, CM धामी बोले- ‘दिव्य और भव्य’ होगा आयोजन

Dehradun Police and BDS team conducting a search operation at the Regional Passport Office after a bomb threat.

देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन

​"Police and FSL team investigating a crime scene in Khatima, Udham Singh Nagar, Uttarakhand with an ambulance and police vehicle."

ऊधम सिंह नगर: खटीमा में खौफनाक वारदात, मानसिक तनाव के चलते युवक ने ब्लेड से गला रेतकर की आत्महत्या

चारधाम यात्रा 2026 के लिए केदारनाथ मार्ग पर पैदल चलते श्रद्धालु और वाहन

चारधाम यात्रा 2026: 6 मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन पंजीकरण, श्रद्धालुओं को नहीं देना होगा कोई शुल्क; जानें कपाट खुलने की पूरी डिटेल

हरिद्वार में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को ले जाती पुलिस।

हरिद्वार: शर्मनाक!हरिद्वार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मैनेजर समेत तीन आरोपियों को भेजा जेल

Leave a Comment