अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

आज है Holika Dahan 2022, यहां जानिए पूजा विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक सबकुछ

On: March 16, 2022 5:24 PM
Follow Us:

जैसे कि आपको पता ही है कि कल Holi है, मतलब रंगो का त्यौहार, जिस त्यौहार के आते ही चारों तरफ खुशियों का माहौल बन जाता है। जिसमें लोग अपनी खुशी को रंग-बिरंगे रंगों से, पानी से, मिठाइयों से और वही सबसे अहम चीज गुजिया बनाकर व्यक्त करते हैं। लेकिन आपको तो पता ही होगा कि रंगों का त्योहार मतलब Holi से पहले फाल्गुन माह की पूर्णिमा के दिन Holika Dahan की जाती है। बता दें कि शास्त्रों की मान्यता के मुताबिक फाल्गुन पूर्णिमा के दिन स्नान-दान कर उपवास रखने और Holika की अग्नि की पूजा से मनुष्य के सभी कष्टों का नाश होता है। साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहती है।

बता दें कि यह खुशियों का त्यौहार और रंगों का त्योहार ‘Holi’ फाल्गुन शुल्क पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वही साथ ही Holika Dahan के दिन Holi पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जिन की कृपा से एक घर में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है।

जानिए क्या है होलिका दहन की पूजा विधि।

आपको बता दें कि Holika Dahan में Holi का और भक्त प्रहलाद की पूजा की जाती है। सर्वप्रथम सभी देवताओं में प्रथम पूज्य गणेश जी का स्मरण कर, जहां पूजा करनी है, उस स्थान पर गंगाजल छिड़क कर पवित्र कर ले और वहीं अगर संभव हो तो Holika Dahan वाली सामग्री को अग्नि तत्व की दिशा दक्षिण पूर्व में रखें। वही सबसे अहम बात पूजा करते वक्त पूजा करने वाले व्यक्ति को होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठना चाहिए। पूजा करने के लिए एक तांबे के लोटे में जल, माला, रोली, चावल, गंध, फूल, कच्चा सूत, बताशे गुड, साबुत, हल्दी, गुलाल, नारियल आदि का इस्तेमाल करना चाहिए। इन सबके बाद होलिका में गोबर से बने खिलौने व माला भी रखें और वही साथ में नई फसल के हरे चने की बालियां वह गेहूं की बालियां आदि भी सामग्री के रूप में रख ले। साथ ही, अब कच्चे सूत को होलिका के चारों और तीन या सात बार लपेटना चाहिए।

यह भी पढ़े- बड़ी ख़बर: अब flight का सफर हुआ और सस्ता दिल्ली से देहरादून मात्र 1650 रूपये, जानिए कैसे ले सकते है ये लाभ।

जानिए कब है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त।

बता दे कि इस बार Holika Dahan गुरुवार, 17 मार्च को है। इस दिन दोपहर 1:30 बजे से पूर्णिमा लग जाएगी। वही पूर्णिमा की पूजा भी इसी दिन की जाएगी। साथ ही आपको बता दें कि Holika Dahan का शुभ मुहूर्त देर शाम 9:20 से रात के 10 बचकर 31 मिनट तक रहेगा। यानी की Holika Dahan के लिए कुल मिलाकर एक घंटा 10 मिनट का समय मिलेगा और वही रंग भरी Holi शुक्रवार, 18 मार्च को खेली जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment