अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

धामी मंत्रिमंडल की बैठक 16 मई को: महिला नीति, योग पॉलिसी से लेकर रोजगार और सड़क सुरक्षा जैसे अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

On: May 15, 2025 5:38 PM
Follow Us:

देहरादून: उत्तराखंड सरकार की अगली मंत्रिमंडल बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार, 16 मई को सचिवालय में आयोजित की जाएगी। यह महत्वपूर्ण बैठक सुबह 11 बजे शुरू होगी और इसमें कई नीतिगत फैसलों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

बैठक में राज्य के लिए प्रस्तावित योग नीति को हरी झंडी मिलने की उम्मीद है, जो उत्तराखंड को ‘योग भूमि’ के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। वहीं, देहरादून के रायपुर क्षेत्र में ‘फ्रिज’ की गई भूमि को ‘फ्रिज मुक्त’ करने से जुड़ा प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा।

इसके अतिरिक्त, राज्य सरकार एकल महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ शुरू करने पर विचार कर रही है, जिससे अकेली महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में सहायता मिलेगी।

राज्य के आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने के लिए लेगेसी प्लान ड्राफ्ट पर भी मुहर लग सकती है। ‘नंदा गौरा योजना’ के अंतर्गत बालिकाओं को 12वीं या ग्रेजुएशन के बाद स्किल बेस्ड कोर्स पूरा करने पर अतिरिक्त सहायता राशि देने का प्रस्ताव भी बैठक में पेश किया जाएगा।

लंबे समय से प्रतीक्षित महिला नीति को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिल सकती है। वहीं, चीनी मिलों के 123 सीजनल मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने संबंधी प्रस्ताव पर भी फैसला संभव है।

सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग द्वारा तैयार की गई ‘रोड सेफ्टी पॉलिसी’ को भी मंजूरी दी जा सकती है।

इसके अलावा जिन अन्य अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है, उनमें शामिल हैं:

  • सभी नगर निकायों में एक समान टैक्स प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव
  • पुराने बाजारों के पुनर्विकास के लिए ‘री-डेवलपमेंट नीति’
  • राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ‘स्टेट एलाइड एंड हेल्थ केयर काउंसिल’ का गठन
  • उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति
  • हाल ही में बदले गए विभिन्न स्थानों के नामों पर अंतिम मुहर

यह बैठक उत्तराखंड की भावी नीतियों और योजनाओं की दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

यह भी पढें- Uttarakhand :पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने वाला लक्सर का रकीब गिरफ्तार, क्षेत्र में आक्रोश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का भीमताल आगमन और कंट्री इन रिसॉर्ट के बाहर स्वागत दृश्य।

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर: भीमताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानें पूरा कार्यक्रम

रुद्रपुर में होली का खौफनाक मोड़: छत से पानी फेंकने पर बाइक सवारों का तांडव, किशोर पर झोंके दो राउंड फायर!

पश्चिम बंगाल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान रथ पर सवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और समर्थकों की भीड़।

चुनाव हुंकार: होली के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के रण में उतरे सीएम धामी, परिवर्तन यात्रा में भरेंगे जोश

उत्तरकाशी के कुटेटी मंदिर के पास जसपुर सिल्याण मार्ग पर पहाड़ी से गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य।

उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर 23 वर्षीय युवक की मौत, जोशी मोहल्ला में छाया मातम

"रुड़की में गंगनहर के किनारे कूड़े के ढेर के पास जांच करती पुलिस टीम और लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण की बरामदगी का दृश्य।"

इंसानियत शर्मसार: रुड़की में कूड़े के ढेर में मिला लाल कपड़े में लिपटा मासूम का भ्रूण, गंगनहर किनारे मची सनसनी

Leave a Comment