अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

अकेली महिलाओं को बनाता था निशाना, ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय निकला लुटेरा; देहरादून पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

On: January 28, 2026 2:27 PM
Follow Us:

देहरादून में अपराध की एक सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय को बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र लूटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डिलीवरी के दौरान अकेली महिलाओं की रेकी करता था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर लिया।
सुबह की सैर बनी डरावनी, बुजुर्ग महिला से छीना मंगलसूत्र
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जनवरी को गणेश दत्त बहुगुणा निवासी नथुवावाला ढांग, रायपुर ने थाना रायपुर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी माता कुंती देवी सुबह अपने रिश्तेदारों के यहां खैरी खादर की ओर पैदल जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार एक युवक उनका पीछा करने लगा।
शिव मंदिर ढांग से नीचे उतरते समय आरोपी ने अचानक झपट्टा मारकर महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज से खुला राज, जंगल से दबोचा गया आरोपी
थानाध्यक्ष रायपुर गिरीश नेगी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 26 जनवरी की शाम आरोपी सचिन निवासी ग्राम रसूलपुर कला, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर (वर्तमान निवासी जोगीवाला, रिंग रोड) को बद्रीश कॉलोनी के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र भी बरामद हुआ।
महंगे शौक और कर्ज ने बनाया अपराधी
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह रिंग रोड स्थित ब्लिंकिट की एजेंसी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने कई लोगों से कर्ज लिया था। जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने लूट की योजना बनाई। डिलीवरी के दौरान वह अकेले आने-जाने वाली महिलाओं पर नजर रखने लगा और 25 जनवरी को मौका पाकर बुजुर्ग महिला से मंगलसूत्र छीन लिया।
महंगे मोबाइल का शौक पड़ा भारी, तीन चोर गिरफ्तार
देहरादून में मोबाइल चोरी के एक अन्य मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को सौरभ गोयल निवासी प्रिय लोक कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि उनकी दुकान से आईफोन चोरी हो गए हैं।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और सूचना के आधार पर हरभजवाला स्थित खाली प्लॉट से आशु कुमार निवासी कादपुर, केशव डबराल निवासी अजबपुर और सुधांशु बडोनी निवासी आमवाला तरला को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो आईफोन बरामद किए गए।
डिफेंस कॉलोनी में घर से लाखों की ज्वेलरी चोरी, आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर 2025 को सतीश भंडारी निवासी डिफेंस कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि उनके घर से नकदी और जेवरात चोरी हो गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी साहिल उर्फ बादशाह निवासी मुरादपुर मल्ला, जिला तरनतारन (पंजाब) को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की ज्वेलरी बरामद की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रुद्रप्रयाग के जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान मासूम मयंक का शव बरामद करती SDRF टीम और पुलिस

रुद्रप्रयाग: 9 दिनों के इंतजार का दर्दनाक अंत, जंगल में मिला 5 वर्षीय मयंक का शव; सस्पेंस में मौत की गुत्थी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा और डाट काली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था।

पीएम मोदी का देहरादून दौरा: सुरक्षा के कड़े घेरे में डाट काली मंदिर, मंगलवार दोपहर तक भक्तों के प्रवेश पर लगी रोक

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक घर के बाहर जांच करती पुलिस और क्राइम सीन की सुरक्षा घेराबंदी।

पिथौरागढ़: कलयुगी बेटे ने हथौड़े से वार कर ली पिता की जान, महज 5 घंटे में पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

हरिद्वार के लक्सर में मंदिर के बाहर तैनात पुलिस और जांच करती टीम

हरिद्वार: मंदिर के अंदर पुजारी की निर्मम हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करते पीएम नरेंद्र मोदी का ग्राफिक

देहरादून को मिलेगी 6200 करोड़ की रफ्तार: PM मोदी करेंगे रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास, जाम से मिलेगी मुक्ति

उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार पाक एजेंट से बरामद पिस्टल, कारतूस और स्प्रे पेंट की न्यूज़ फोटो।

PM मोदी के दौरे से पहले देहरादून में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम; सैन्य ठिकानों की जासूसी कर रहा पाक एजेंट गिरफ्तार

Leave a Comment