अल्मोड़ा बागेश्वर चमोली चम्पावत देहरादून हरिद्वार नैनीताल पौड़ी गढ़वाल पिथौरागढ़ रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल उधम सिंह नगर उत्तरकाशी

तीन साल से फरार फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़ा, संजय दत्त-गोविंदा संग कर चुके हैं काम; जानिए पूरा मामला

On: June 9, 2025 8:46 AM
Follow Us:

हल्द्वानी। तीन साल से फरार चल रहे बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर कवल शर्मा को हल्द्वानी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। कवल शर्मा के खिलाफ चेक बाउंस के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने एक साल की सजा और 51.10 लाख रुपये का जुर्माना सुनाया था। वर्ष 2022 में जमानत खारिज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित सिटी मॉल कंपाउंड, रिंग रोड, थाना अंबोली से कवल शर्मा को गिरफ्तार किया।

कवल शर्मा का मूल निवास मुंबई के मलाड़ वेस्ट स्थित एवर साईन नगर व खंडेलवाल लेआउट में है, जबकि वर्तमान में वह जे डब्लू मैरिएट होटल, जुहू के पास स्थित ख्वाजा अब्बास लाइन, थाना सांताक्रुज में रह रहा था।

सुपर मॉडल से लिए थे 35 लाख, फिल्म के मुनाफे में लौटाने का दिया था भरोसा
जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2013 में कवल शर्मा की मुलाकात हल्द्वानी के एक व्यापारी की सुपर मॉडल बेटी से हुई थी। उस वक्त उनकी फिल्म “दिल्ली आई” रिलीज होने वाली थी और उन्हें पैसों की जरूरत थी। उन्होंने मॉडल से 35 लाख रुपये उधार लिए और वादा किया कि फिल्म की रिलीज के 30 दिन के भीतर मुनाफे के साथ 50 लाख रुपये लौटाएंगे। इसके लिए उन्होंने 50 लाख रुपये के चेक भी दिए।

लेकिन बैंक खाते में राशि न होने के चलते चेक बाउंस हो गए। 2015 में मॉडल ने कवल शर्मा के खिलाफ अदालत में वाद दाखिल किया। 17 जनवरी 2019 को कोर्ट ने उन्हें एक साल की जेल और 51.10 लाख रुपये का जुर्माना देने की सजा सुनाई थी।

जमानत खारिज होते ही हो गया था फरार
कवल शर्मा ने सजा के खिलाफ 19 फरवरी 2019 को अपील करते हुए जमानत ली थी, मगर नौ मई 2022 को कोर्ट ने उसकी अपील खारिज कर दी। इसके बाद उसके खिलाफ कई बार समन, वारंट और अखबार में उद्घोषणा भी जारी की गई, मगर वह हाजिर नहीं हुआ। कोर्ट से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और फरारी के दौरान मुंबई में छिपकर रह रहा था। आखिरकार हल्द्वानी पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी टीम में तल्लीताल थाने के एसआई देवेंद्र राणा, मंगलपड़ाव चौकी प्रभारी गौरव जोशी, सिपाही संतोष कुमार व ललित रेखाड़ी शामिल थे।

कवल शर्मा का फिल्मी सफर
कवल शर्मा ने अब तक 16 बॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी चर्चित फिल्मों में जीते हैं शान से, हीरालाल पन्नालाल, नमक, जिम्मेदार, गुनाहों का देवता, उस्ताद, मर मिटेंगे, दिल्ली आई प्रमुख हैं।

उन्होंने संजय दत्त, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और जितेंद्र जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। एक समय वह बॉलीवुड में एक स्थापित निर्देशक के रूप में पहचान रखते थे, लेकिन अब उनके करियर पर यह कानूनी विवाद एक काला धब्बा बन गया है।

यह भी पढें- Uttarakhand: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल; डंपर से टक्कर की आशंका

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment