लेबनान पर इजरायल का भीषण प्रहार: 10 मिनट में दागीं 100 मिसाइलें, 250 की मौत से दहला बेरूत
इजरायल और लेबनान के बीच तनाव ने भीषण युद्ध का रूप ले लिया है। बुधवार रात इजरायली वायुसेना ने लेबनान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करते हुए मात्र 10 मिनट में 100 से अधिक मिसाइलें दागीं। इस हमले में बेरूत सहित कई इलाके दहल गए, जिसमें 250 लोगों की मौत हो गई और 890 से अधिक लोग घायल हैं। सीजफायर की खबरों के बीच हुए इस हमले ने मध्य पूर्व में मानवीय संकट गहरा दिया है।