आईआईटी खड़गपुर फिर शर्मसार: 8वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत, 16 महीनों में 8वीं संदिग्ध घटना ने खड़े किए सवाल
“आईआईटी खड़गपुर कैंपस में अहमदाबाद के 21 वर्षीय छात्र जयवीर सिंह डोरिया की 8वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई। अटल बिहारी वाजपेयी हॉल के सामने छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पिछले 16 महीनों में संस्थान के भीतर यह 8वीं मौत है, जिसने कैंपस की सुरक्षा और छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और संस्थान मामले की जांच में जुटे हैं।”