उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर प्रहार: निजी वाहनों पर हूटर और सायरन लगाया तो अब खैर नहीं, 20 अप्रैल से शुरू होगा महा-अभियान

उत्तराखंड में निजी वाहनों से हूटर और लाल-नीली बत्ती हटाती पुलिस।

उत्तराखंड में ‘वीआईपी कल्चर’ पर लगाम कसने के लिए यातायात निदेशालय ने कमर कस ली है। 20 अप्रैल से शुरू होने वाले 15 दिवसीय विशेष अभियान के तहत निजी वाहनों पर अवैध रूप से लगे हूटर, सायरन और बहुरंगी बत्तियों को हटाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारी चालान और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।