उत्तराखंड दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन: जौलीग्रांट में भव्य स्वागत के बाद एम्स ऋषिकेश पहुंचे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन अपने उत्तराखंड दौरे के तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एम्स ऋषिकेश के कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रवाना हुए। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच पूरे क्षेत्र को तीन विशेष जोन में बांटा गया