धामी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: सुबोध उनियाल बने उत्तराखंड के नए स्वास्थ्य मंत्री, धन सिंह रावत से छिनी जिम्मेदारी

सुबोध उनियाल बने नए स्वास्थ्य मंत्री

देहरादून में धामी कैबिनेट के विस्तार के साथ ही मंत्रियों के विभागों का बँवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कद्दावर नेता सुबोध उनियाल पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रदेश का नया स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया है। वहीं, धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले ली गई है।