उत्तराखंड में मौसम का ‘महा-अलर्ट’: 22 मार्च तक बारिश और बर्फबारी का तांडव, पहाड़ी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तराखंड मौसम अलर्ट: 22 मार्च तक जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर, पहाड़ी जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी
उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के पहाड़ी जिलों के लिए 22 मार्च तक का मौसम पूर्वानुमान और अलर्ट जारी किया है। आज 17 मार्च से ही पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की शुरुआत हो जाएगी। इस दौरान बिजली गिरने और बादलों के गरजने का भी अनुमान है। जबकि आज मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 18 मार्च से बारिश मैदानों की तरफ भी बढ़ेगी। 19 से 22 मार्च के बीच पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है, पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रहेगी। विभाग ने बिजली चमकने और गरज-चमक को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे रहेगा।