धामी सरकार के ‘चार साल बेमिसाल’: देहरादून में भव्य रोड शो के साथ तीन दिवसीय उत्सव का आगाज
उत्तराखंड की धामी सरकार के सफल चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘चार साल बेमिसाल’ उत्सव का शानदार आगाज हो गया है। देहरादून की सड़कों पर आयोजित एक भव्य रोड शो के साथ इस तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह की शुरुआत हुई, जिसमें सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों का प्रदर्शन किया गया। इस उत्सव के माध्यम से जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने और राज्य की प्रगति का जश्न मनाने का लक्ष्य रखा गया है।