धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में जुए और सट्टे पर लगेगी लगाम, पांच अहम विधेयकों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक 2026 की फाइल फोटो

​”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सरकार ने पांच बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगा दी है। राज्य में अवैध जुए और सट्टेबाजी पर लगाम कसने के लिए नए कानून को मंजूरी दी गई है, साथ ही निजी विश्वविद्यालय अधिनियम और अल्पसंख्यक आयोग से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयकों में संशोधन का रास्ता साफ हो गया है। जानिए, धामी सरकार के इन फैसलों से राज्य की प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था में क्या बदलाव आएंगे।”