हापुड़: जयमाला से पहले दूल्हे का हाई-वोल्टेज ड्रामा; दहेज में 10 लाख और स्कॉर्पियो की मांग को लेकर बारात वापस, केस दर्ज

हापुड़ में दहेज के लिए शादी तोड़कर भागता हुआ दूल्हा और रोता हुआ वधू पक्ष

हापुड़ में दहेज के लालच में एक शादी जयमाला से ठीक पहले टूट गई। दूल्हा मयंक सिंह ने 10 लाख रुपये और स्कॉर्पियो कार की मांग पूरी न होने पर शराब पीकर हंगामा किया और फिर बेहोश होने का नाटक कर अस्पताल से जेवर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने दूल्हा और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इटावा: नहर में नहाते समय बड़ा हादसा, एक ही गांव की 4 किशोरियां डूबीं; ग्रामीणों ने 3 को सुरक्षित निकाला, 1 अब भी लापता

इटावा की भोगनीपुर नहर के पास रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और एसडीआरएफ की टीम।

इटावा के लवेदी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ भोगनीपुर नहर में नहाने गईं चार किशोरियां गहरे पानी में डूब गईं। ग्रामीणों की तत्परता से तीन बच्चियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन एक 15 वर्षीय किशोरी अब भी लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।