लखनऊ में खौफनाक वारदात: छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली युवती की 6 टुकड़ों में कटी लाश, सिर गायब, बक्से और बैग में पैक थे धड़ और हाथ-पैर

*लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात:* छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में एक अज्ञात युवती की 6 टुकड़ों में कटी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। हत्यारों ने क्रूरता की हदें पार करते हुए सिर गायब कर दिया और धड़ को बक्से में व हाथ-पैर को बैग में पैक कर ट्रेन में छोड़ दिया। पुलिस की तीन टीमें मामले के खुलासे और शिनाख्त में जुटी हैं।