UPSC CSE 2025 Final Result: कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया देश में टॉप, टॉप 10 में 3 बेटियों का जलवा; यहाँ देखें पूरी टॉपर लिस्ट

UPSC 2025 topper Anuj Agnihotri celebrating with family and media after securing AIR 1

UPSC CSE 2025: कोटा के अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, पूरी सूची जारी

​संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. राजस्थान के कोटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने अखिल भारतीय स्तर पर पहली रैंक हासिल की है. वहीं, राजेश्वरी सुवे एम को दूसरी और चंडीगढ़ के एकांश ढुल को तीसरी रैंक मिली है. टॉप 10 में तीन महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है. इस परीक्षा के ज़रिये कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में देख और डाउनलोड कर सकते हैं.