ucc first case – Doonprimenews

उत्तराखंड में UCC के तहत ‘हलाला’ का पहला केस: इल्जाम साबित हुआ तो होगी 3 साल की जेल, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड में यूसीसी के तहत हलाला का पहला मामला दर्ज, पुलिस कार्रवाई की सांकेतिक तस्वीर।

उत्तराखंड के रुड़की में समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत ‘हलाला’ का प्रदेश का पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। बुग्गावाला पुलिस ने तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न मामले की जांच के बाद इसमें UCC की धारा 32(1)(3) जोड़ी है। इस ऐतिहासिक मामले में दोष सिद्ध होने पर आरोपी को अधिकतम 3 साल की जेल की सजा हो सकती है।