देहरादून के प्रेमनगर में छात्रों के बीच खूनी संघर्ष: हॉस्टल में घुसकर युवक के सिर पर प्रेशर कुकर से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक

Dehradun Premnagar students clash and hostel fight crime news update

देहरादून के प्रेमनगर (सुद्धोवाला) में छात्रों के दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। हॉस्टल के कमरे में घुसकर हमलावरों ने एक छात्र के सिर पर प्रेशर कुकर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन नामजद सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।