प्रेमनगर छात्र हत्याकांड: दून पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार 7 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित; गैर-जमानती वारंट जारी

देहरादून पुलिस द्वारा प्रेमनगर हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने वाला पोस्टर।

“देहरादून के प्रेमनगर में बीटेक छात्र दिव्यांशु जाटराना की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे 7 मुख्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है और उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस की टीमें बिहार और अन्य राज्यों में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।”