देहरादून: पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस और BDS का सघन सर्च ऑपरेशन
”देहरादून में आज उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना मिलते ही SSP दून के निर्देश पर भारी पुलिस बल, BDS और डॉग स्क्वाड ने पूरे परिसर को खाली कराकर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। घंटों चली तलाशी के बाद कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस अब धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।”