उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.57 लाख पेंशनभोगियों के खातों में भेजे 141.91 करोड़, ‘वन क्लिक’ से हुआ भुगतान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 9.57 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के खातों में ₹141.91 करोड़ की धनराशि सीधे ‘वन-क्लिक’ से ट्रांसफर की। इस भुगतान में फरवरी 2026 की मासिक किस्त और एरियर शामिल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ‘जन-जन की सरकार’ का लक्ष्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सामाजिक सुरक्षा पहुँचाना है। जानिए वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन सहित अन्य श्रेणियों में कितनी राशि वितरित की गई।