एमपी: सीहोर में रूह कंपा देने वाली वारदात, परीक्षा देने जा रहे भाई-बहन की पीट-पीटकर हत्या; जमीन के लालच में चाचा ने उजाड़ा भाई का संसार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में संपत्ति विवाद को लेकर एक चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही भतीजे और भतीजी की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीड़ित भाई-बहन सुबह अपनी परीक्षा देने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।