देहरादून को मिला नया प्रशासनिक नेतृत्व: IAS डॉ. आशीष चौहान ने संभाला जिलाधिकारी का कार्यभार, सविन बंसल भेजे गए सचिवालय

देहरादून के नए जिलाधिकारी आईएएस डॉ. आशीष चौहान मुख्य कोषागार में कार्यभार ग्रहण करते हुए

साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को देहरादून के नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि पूर्व डीएम सविन बंसल का सचिवालय स्थानांतरण किया गया है। पदभार संभालते ही नए डीएम ने चारधाम यात्रा प्रबंधन, आपदा तैयारी और सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।