रुद्रपुर में दबंगई: नंबर देने से इनकार करने पर युवती को तमंचे के बल पर धमकाया, दुकान से ₹8,000 की लूट
रुद्रपुर के लोहिया नगर में मोबाइल नंबर देने से इनकार करने पर एक युवती को खौफनाक अनुभव से गुजरना पड़ा। पिछले कई दिनों से कार से पीछा कर रहे सुमित गुप्ता नामक युवक ने अपने साथियों के साथ युवती की ‘कोरंगा ट्रेडर्स’ दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर मारपीट की और गल्ले से ₹8,000 लूट लिए। पुलिस ने दो नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।