रुड़की में कानून व्यवस्था तार-तार: ढंडेरा में युवक पर जानलेवा हमला, चाकू से गोदकर मरा समझकर भागे बेखौफ बदमाश

oorkee dhandera youth attacked with knife rahul civil lines

रुड़की के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में शाम के समय फास्ट फूड खाने जा रहे एक युवक राहुल पर बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। 5-6 लड़कों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीटा और चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। हमलावर उसे मृत समझकर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

रुड़की: नशा मुक्ति केंद्र बना कत्लखाना, शौचालय में मिला युवक का लथपथ शव; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उत्तराखंड के रुड़की में नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में पुलिस जांच और क्राइम सीन की सांकेतिक तस्वीर।

उत्तराखंड के रुड़की स्थित भंगेड़ी में एक नशा मुक्ति केंद्र के अंदर सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ भर्ती 37 वर्षीय मरीज आशीष की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव केंद्र के शौचालय में संदिग्ध अवस्था में मिला। परिजनों ने केंद्र के ही एक अन्य मरीज पर हत्या का शक जताया है, जिसके बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।