ओडिशा: राउरकेला-जाजपुर बस और ट्रक में भीषण भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा घायल, मची चीख-पुकार

ओडिशा के चांदीपोष में बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद का मंजर और बचाव कार्य।

“ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। राउरकेला से जाजपुर जा रही ‘प्रमिला’ बस चांदीपोष के पास एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।”