मध्य प्रदेश: सतना की राइस एंड ऑयल मिल में भीषण अग्निकांड, जिंदा जलने से एक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

सतना की राइस एंड ऑयल मिल में लगी भीषण आग को बुझाती दमकल की गाड़ियाँ और बाहर खड़ी एम्बुलेंस व पुलिस बल

मध्य प्रदेश के सतना में ‘विद्या श्री राइस एंड ऑयल मिल’ में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक रिफाइनरी ऑपरेटर की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। मिल में रखा करोड़ों का अनाज जलकर खाक हो गया है।