उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी में बदलाव: अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश; शासन ने जारी किया संशोधित आदेश

उत्तराखंड शासन का बकरीद अवकाश संशोधित आदेश नोटिस बोर्ड पर देखते लोग

उत्तराखंड में ईद-उल-जुहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार, अब राज्य में 27 मई के बजाय 28 मई (गुरुवार) को सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन प्रदेश के सभी बैंक, कोषागार और उप-कोषागार भी पूरी तरह बंद रहेंगे।