देहरादून:मंदाकिनी विहार में भजन सुनने पर हिंदू महिला की बेरहमी से पिटाई, काली सेना ने दुकान के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ
देहरादून के मंदाकिनी विहार में अपने घर में भजन सुनने पर एक हिंदू महिला की विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में काली सेना ने क्षेत्र में प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा का पाठ किया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।