उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट: देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच जल्द शुरू होगी नियमित विमान सेवा
उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार: देहरादून और सीमांत जिला पिथौरागढ़ के बीच जल्द ही नियमित हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत शुरू होने वाली इस सेवा से न केवल घंटों का सफर मिनटों में तय होगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई उड़ान मिलेगी।