हरिद्वार में ‘एकतरफा प्यार’ का खूनी अंत: युवती को धमकाने के बाद युवक ने खुद को कनपटी पर मारी गोली, मौत

हरिद्वार में युवक ने एकतरफा प्यार में खुद को गोली मारी

“हरिद्वार के रानीपुर में ‘एकतरफा प्यार’ का खौफनाक अंत! उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से आए एक युवक ने युवती के साथ मारपीट करने के बाद खुद को कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने के दौरान युवक ने बहादराबाद गैस प्लांट के पास यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस अब अवैध पिस्टल के स्रोत और घटना के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।”