ranipokhari police – Doonprimenews

उत्तराखंड: देहरादून एयरपोर्ट की गार्ड ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की संदिग्ध मौत, सरकारी कार्बाइन से एक साथ चलीं 11 गोलियां; इलाके में हड़कंप

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट सुरक्षा हेड कांस्टेबल संदिग्ध मौत रानीपोखरी

उत्तराखंड के देहरादून (जौलीग्रांट) एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। वीआईपी स्टेट गेस्ट हाउस की सुरक्षा में तैनात 49 वर्षीय हेड कांस्टेबल सुनील की उनके सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच के मुताबिक, उनकी ही सरकारी कार्बाइन से एक साथ 11 गोलियां चलीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।